मिशन बेचने वाले mission bechne vale
जय भीम का टैग लिए कुछ मिशन बेचने निकले है
सभा बुलाकर बहुजन की ये वोट बेचने निकले है
गुमराह कर बहुजन को ये नोट लूटने निकले है
जय भीम का टैग लिए कुछ मिशन बेचने निकले है
पुरखों की कुर्बानियों के ये कफन बेचने निकले है
कांसी राम जी भीम राव का वतन बेचने निकले है
जय भीम का टैग लिए कुछ मिशन बेचने निकले है
वाणी में हुंकार लिए ये जमीर बेचने निकले है
एकमंच की बात जुबापर दिलसे हम को खंडित करने निकले है
जय भीम का टैग लिए कुछ मिशन बेचने निकले है
दलितों की ये सभा बुलाकर वोट बेचने निकले है
मिशन डुबोकर बाबा साहेब का ये खुद चमकने निकले है
पतल चाटकर दुश्मन की ये नेता बनने निकले है
जय भीम का टैग लिए कुछ मिशन बेचने निकले है
दीपक जलाकर मंदिर में ये मिशन सिखाने निकले है
भोग लगाकर देवों को पाखंड मिटाने निकले है
जय भीम का टैग लिए कुछ मिशन बेचने निकले है
दलितों की ये सभा बुलाकर वोट बेचने निकले है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spm link in comment box